स्थिर सरकार का गठन चाहते हैं ब्राउन
लंदन, 7 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने कहा है कि संसदीय चुनाव के बाद यहां एक मजबूत और स्थिर सरकार के गठन में अपनी भूमिका निभाना उनका कर्तव्य है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मतदान खत्म होने के बाद शुक्रवार को ब्राउन ने कहा, "चुनाव के नतीजों के बारे में अभी कुछ नहीं पता। परंतु ब्रिटेन में एक मजबूत और स्थिर सरकार के गठन में अपनी भूमिका निभाना मेरा फर्ज है।"
चुनाव बाद किए गए सर्वेक्षण में कहा गया है कि ब्राउन की लेबर पार्टी को इस बार 100 सीटों का नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications