एसएमएस कीजिए, हिमाचल पुलिस हाजिर

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को एसएमएस की सुविधा शुरू की गई। इसके तहत कोई भी व्यक्ति 10 अंकों की संख्या -9459100100 पर मदद के लिए एसएमएस कर सकता है।

कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)डी.एस.मन्हास ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की मदद के लिए मोबाइल नंबर 9459100100 पर एसएमएस कर सकता है। एसएमएस पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारी को भेजा जाएगा।"

उन्होंने कहा,"आपात स्थिति जैसे दुर्घटना, गंभीर अपराध की घटनाओं सहित यौन उत्पीड़न के मामलों के बारे में एसएमएस कर पुलिस की सहयता ली जा सकती है। हमारा मकसद पुलिस को जनता के प्रति जवाबदेह बनाना है।"

मन्हास ने बताया कि एसएमएस पर हुई कार्रवाई के बारे में डीजीपी द्वारा नजर रखी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+