टिनप्लेट का टाटा स्टील के साथ विलय से इंकार
कंपनी के प्रबंध निदेशक तरुण डागा ने कहा, "टाटा स्टील के साथ किसी विलय या अधिग्रहण को लेकर बात नहीं हुई है।"
कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक बी. एल. रैना ने दिसम्बर में कहा था कि टिनप्लेट का अपनी मातृ कंपनी टाटा स्टील के साथ विलय पर विचार किया जा सकता है।
मार्च महीने में टाटा स्टील ने अपनी हिस्सेदारी में 42.88 फीसदी की बढ़ोतरी की, जबकि सितम्बर 2009 में यह 30.82 फीसदी के स्तर पर थी।
टाटा समूह ने कंपनी को बढ़ावा देने वाले हिस्सेदारों में 33.11 से 45.22 फीसदी की बढ़त हासिल करने में सफल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications