सियालदह-बलिया एक्सप्रेस के 4 डब्बे पटरी से उतरे
सोनपुर रेल मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आऱ क़े अग्रवाल ने बताया कि 3105-सियालदह बलिया एक्सप्रेस के चार डब्बे सुबह चार बजे पटरी से उतर गए। घटना के बाद हाजीपुर-बछवाला (वाया शाहपुर पटोरी) रेलखंड पर रेलगाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया है। अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए हैं तथा पटरी के मरम्मत का कार्य जारी है।
इधर, हाजीपुर सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आऱ क़े चौधरी ने बताया कि इस पूरे घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने इस घटना में नक्सलियों के हाथ होने से इंकार नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications