उत्तर भारत में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, चण्डीगढ़, उत्तर प्रदेश, और राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है और नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की वर्षा की संभावना है।
दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के तटीय इलाकों, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है। जम्मू एवं कश्मीर में अगले 48 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड में भी आगामी 48 घंटों में छिटपुट वर्षा की उम्मीद की जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखण्ड, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, और सिक्किम में तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हो सकती है।
उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में अगले 24 घंटों में किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications