ब्रिटेन में त्रिशंकु संसद की संभावना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सर्वेक्षण में कहा गया है कि किसी को भी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है। यहां की दोनों प्रमुख पार्टियों लेबर और कंजरवेटिव के बीच ही मुख्य मुकाबला होने के आसार हैं।
इस सर्वेक्षण में कुल 18,000 मतदाताओं से उनकी राय पूछी गई। इसके बाद यह नतीजा निकाला गया कि प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को महज 255 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
दूसरी ओर डेविड कैमरन की अगुवाई वाली मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी को 307 सीटें मिलने का अनुमान है। यह जादुई आंकड़े से 19 कम है। लिरबल डेमोक्रेटिक पार्टी को सिर्फ 59 सीटें ही मिलने की संभावना जताई गई है जो उसकी उम्मीदों से बेहद कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications