निरुपमा मामले में शनिवार को इंडिया गेट पर प्रदर्शन

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व छात्र संघ के बैनर तले निरुपमा मामले में न्याय के लिए शनिवार शाम छह बजे मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन के आयोजकों ने बताया, "प्रदर्शन में तकरीबन 200 लोगों ने हिस्सा लेने का आश्वासन दिया है। हम इससे भी ज्यादा की उम्मीद कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि 23 वर्षीय पाठक दिल्ली में समाचार पत्र बिजनेस स्टैंडर्ड में काम करती थीं। वह गत 19 अप्रैल को झारखण्ड के कोडरमा जिले में स्थित अपने घर गईं थीं और 28 को लौटने वाली थीं। इस बीच उनका रेल टिकट रद्द करा दिया गया और 29 अप्रैल को वह मृत पाई गईं।

पाठक आईआईएमसी से पिछले साल उत्तीर्ण हुई थीं। वह अपने एक दोस्त से प्रेम करती थीं जो उनके माता-पिता को मंजूरी नहीं था।

पाठक की कथित हत्या के मामले में उनकी मां को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। पत्रकार की मां अभी जमानत पर बाहर हैं।

उधर, झारखण्ड की एक अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को पाठक के दोस्त प्रियभांशु रंजन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। इसमें पत्रकार का यौन शोषण, शादी के लिए बहकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+