सीबीआई के कथित दुरुपयोग को लेकर राष्ट्रपति से मिले भाजपा सांसद
भाजपा के संसदीय बोर्ड के नेता लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के नेतृत्व में सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
राष्ट्रपति से मिलने के बाद सुषमा स्वराज ने कहा, "हम भी सत्ता में रहे हैं लेकिन हमने कभी सीबीआई का दुरुपयोग नहीं किया। यह कांग्रेस की कार्यशैली है कि वह सीबीआई के माध्यम से अपने नेताओं को क्लीन चिट दिलवा रही है।"
उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मुद्दा यह है कि सीबीआई को अपनी जांच में निष्पक्ष रहना चाहिए। वह कांग्रेस के हाथों में खेल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को शीतकालीन सत्र के दौरान संसद में उठाएगी।
राष्ट्रपति को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि सीबीआई सत्तारूढ़ संप्रग सरकार से जुड़े आरोपियों को बचा रही है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सीबीआई ने अपनी जांच की पारदर्शिता को खो दिया है। संप्रग सरकार ने वर्ष 2008 में हुए विश्वास मत और 2010 में हुए कटौती प्रस्ताव के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों को अपनी तरफ करने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल किया। वर्तमान में सीबीआई राजग और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications