नक्सलियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं है गोवा : मंत्री
पणजी से 60 किलोमीटर दूर वलपोई में आयोजित एक पुलिस समारोह के दौरान रवि नाइक ने कहा, "नक्सलियों से हमें कोई धमकी नहीं मिली है। यह कहना भी गलत है कि गोवा में नक्सली शरण ले रहे हैं।"
उड़ीसा पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई सूचना के आधार पर गोवा पुलिस ने उड़ीसा के नक्सली त्रिशूल मंच के एक नेता शंभू बेक को गुरुवार को गिरफ्तार किया था।
नक्सली नेता बेक को शरण देने के आरोप में पुलिस ने 17 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया। बेक पर उड़ीसा में हत्या, अपहरण और डकैती के विभिन्न मामले दर्ज हैं।
उल्लेखनीय है कि गोवा के पर्यटन, खनन और रियल स्टेट में काम करने के लिए उड़ीसा, बिहार, झारखण्ड और अन्य राज्यों से काफी संख्या में लोग आते हैं।
इस अवसर पर राज्य के पुलिस महानिदेशक भीमसेन बस्सी ने कहा कि गोवा नक्सलियों के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications