उत्तर प्रदेश में नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "सूचना के आधार पर माची थाना क्षेत्र के जंगल से वांछित नक्सली राजू (35) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।"
सिंह ने बताया कि राजू झारखण्ड और बिहार के कुख्यात नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा गिरोह का सक्रिय सदस्य है। पुलिस को शक है कि राजू छत्तीसगढ़ सीमा पर रेकी करने आया था। नक्सली से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली स्थानीय निवासी है और इस पर जिले के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास और अपहरण के करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications