ट्राई ने हरित दूरसंचार पर विचार मांगे
ट्राई ने एक बयान में शुक्रवार को कहा, "हरित दूरसंचार पर ट्राई का इरादा एक परामर्श पत्र लाने का है। शेयरधारकों के विचार पूर्व-परामर्श चरण में आमंत्रित किए गए हैं।"
ट्राई ने शेयरधारकों से दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक कार्बन क्रेडिट नीति की जरूरत पर विचार और टिप्पणियां मांगी है। इसके तहत आईसीटी उद्योग द्वारा कार्बन फुटप्रिंट कम करने के तरीकों, हरित संचार यंत्र के मानकीकरण और उन्होंने स्वीकार करने पर प्रोत्साहन शामिल है।
शेयरधारकों के विचारों पर चर्चा करने के बाद ट्राई विस्तृत परामर्श पत्र जारी करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications