त्रिपुरा में परिषद चुनावों में वाम मोर्चे को सफलता
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक वाम मोर्चा को 19 सीटों पर सफलता हासिल हुई है जबकि आठ सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि परिषद की दो नामित सदस्यों सहित 30 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार की मौत के बाद एक सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।
भाजपा ने इस चुनाव में 22 उम्मीदवारों को खड़ा किया था जबकि तृणमूल कांग्रेस ने 13 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे।
पूर्वोत्तर भारत के 16 जनजातीय निकायों में यह परिषद भी शामिल है। वर्तमान में इस परिषद में वाम दलों का शासन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications