मसाले में हेरोइन छुपाकर ले जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार
गांधीनगर थाने के प्रभारी अनुराग पांडे ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "राजा भोज हवाई अड्डे से दिल्ली जा रही जेट एयरवेज की उड़ान के यात्री अजय महेंद्र सिंह के सामान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से मसाले का पैकेट मिला। पैकेट की सामग्री को लेकर संदेह होने पर सीआईएसएफ ने सामान के साथ ही अजय को हिरासत में लेकर गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।"
पांडे ने बताया कि अजय के पास बरामद किए गए मसाले के पैकेट की जांच कराए जाने पर उसमें एक से चार प्रतिशत हेरोइन होने का पता चला। पुलिस ने अजय को हिरासत में ले लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications