जाति-आधारित जनगणना पर निर्णय शीघ्र : प्रधानमंत्री (लीड-1)

लोकसभा में इस मुद्दे पर हुई बहस के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने कहा, "गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने जनगणना 2011 पर विस्तृत बयान दिया है। मैं सदन के सम्मानित सदस्यों की भावना से अवगत हूं। मैं आश्वस्त करता हूं कि इस बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही फैसला करेगा।"

केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर जाति-आधारित जनगणना कराने का दबाव है और प्रधानमंत्री का यह बयान इसी संदर्भ में आया है।

प्रधानमंत्री के बयान के बाद जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे विपक्षी सदस्य शांत हो गए।

चिदंबरम ने अपने बयान में जाति आधारित जनगणना की मांग को खारिज कर दिया।

चर्चा के जवाब में चिदंबरम ने जनगणना के मुख्य उद्देश्यों और इसमें जाति को शामिल किए जाने पर आने वाली दिक्कतों की चर्चा की।

पार्टी लाइन से ऊपर उठते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहे हैं। इस तरह की जनगणना कराए जाने की पैरवी कर रहे सांसदों का तर्क है कि इससे कल्याणकारी कदम उठाने में सरकार को मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री के बयान के बाद विपक्षी सांसदों ने उनको धन्यवाद दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+