सिविल सर्विस परीक्षा में 4 कश्मीरी सफल
श्रीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। सिविल सर्विस परीक्षा में सर्वोच्च स्थान पाने वाले कश्मीर के चिकित्सक शाह फैसल तो चर्चा में हैं हीं, लेकिन पहली बार इनके अलावा तीन अन्य कश्मीरियों ने भी इसमें सफलता हासिल की है।
इस साल दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले राइज अहमद गनी, बारामुला जिले के शौकत अहमद पाराय और श्रीनगर के उमैर सिविल सर्विस परीक्षा में सफल रहे।
गनी के अनुसार जैसा कि हम सोचते हैं उस तरह से सिविल सर्विस परीक्षा उतनी कठिन नहीं होती है।
गनी ने कहा, "यह गलत है कि इस परीक्षा को कठिन करार दिया गया है। इसमें सफल होने के लिए अपने पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना, सही वैकल्पिक विषय का चयन, अध्ययन सामग्री और खुद पर विश्वास करने की जरूरत होती है।"
उन्होंने कहा, "आईएएस की तैयारी करने वालों के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय द्वारा दी जाने वाली कोचिंग अच्छा साबित होती है।"
पराय ने कहा कि उनकी सफलता से कश्मीरियों के बारे में अवधारणा टूटी है।
उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में और कश्मीरी इस परीक्षा में सफल होंगे। लोगों में यह गलत धारणा है कि कश्मीरी सिविल सर्विस परीक्षा में सफल नहीं हो सकते हैं। हमने अपनी मेहनत से इस धारणा को तोड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications