उमर ने सिविल सर्विस परीक्षा टॉपर को बधाई दी
मुख्यमंत्री ने कहा कि फैसल ने कश्मीरी छात्रों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है।
अब्दुल्ला ने एक बयान में कहा,"फैसल ने कश्मीरी छात्र और छात्राओं को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है।"
उन्होंने कहा कि फैसल ने परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल कर खुद को साबित कर दिखाया है और कश्मीरी यह सिद्ध कर सकते हैं कि वह देश में दूसरे दर्जे के नहीं हैं।
अब्दुल्ला ने कहा, "यह एक चिकित्सक के लिए मुमकिन नहीं है कि जिसके पिता की आतंकवादियों ने हत्या कर दी और उसने एक अच्छी खासी नौकरी छोड़कर तैयारी करनी शुरू की।"
मुख्यमंत्री के अलावा राज्य के राजनेताओं, नौकरशाहों और शिक्षाविदों ने भी फैसल को बधाई दी है और उन्हें आदर्श करार दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद और मुख्यमंत्री ने बधाई संदेश में कहा कि फैसल की कुशलता कश्मीरी युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications