उप्र में आंधी का कहर, 9 मरे

जिले के सदर, बदलापुर, केराकत और जलालपुर इलाकों में आई तेज आंधी के चलते बड़ी संख्या में पेड़ उखड़ने, झोपड़ियों के ढहने और मकान गिरने से इन लोगों की मौत हुई है।

जौनपुर के जिलाधिकारी गौरव दयाल ने आईएएनएस को बताया, "अब तक हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार नौ लोगों की मौत होने की बात सामने आई है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव का कार्य जारी है।"

उन्होंने कहा कि अभी तक विभिन्न हादसों में घायल हुए करीब 30 लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में एक-दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

अधिकारियों के मुताबिक सदर इलाके में पेड़ के नीचे दबने से सबसे ज्यादा पांच लोगों की मौतें हुईं हैं जबकि बदलापुर और केराकत इलाके में मकान की छत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

जिलाधिकारी ने मारे गए लोगों के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसके अलावा इस तेज आंधी में जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी प्रशासन की तरफ से मदद दी जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+