पद छोड़ने को लेकर दबाव में सामी वेल्लु

वर्ष 1979 से ही एमआईसी का प्रतिनिधित्व कर रहे और लंबे समय तक मंत्री रहे वेल्लु की देखरेख में मार्च 2008 में हुए चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

स्थानीय समाचार पत्र 'द स्टार' के मुताबिक वेल्लु पर चारों तरफ से पद छोड़ने के लिए दबाव पड़ रहा है। पिछले महीने प्रतिष्ठित हुलू सेलंगोर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को मिली जीत के बाद हालांकि पार्टी में सुधार के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

अखबार के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि हुलू सेलंगोर सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय मतदाताओं ने बारीसन नेशनल के पक्ष में अपना विश्वास दिखाया है लेकिन इसकी एक मात्र वजह युवा उममीदवार का खड़ा होना है।

अखबार ने बारीसन के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया कि वेल्लु पर चारों तरफ से जल्दी पद छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लोग 2012 तक उन्हें पद पर बनाए रखने के पक्ष में नहीं हैं।

बारीसन के नेता ने कहा कि एक नए युग और नए नेतृत्व से मतदाताओं में उम्मीद जगाई जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+