लापता 6 खदान कामगारों से अब तक संपर्क नहीं
रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर में स्थित साउथ इस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कोयले की खान में यह दुर्घटना उस समय हुई जब खदान के कामगार कार्बन मोनोआक्साइड की लीकेज को सही करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान हुए विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 32 लोग घायल हुए थे।
बिलासपुर में स्थित एसईसीएल लिमिटेड के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बचावकर्मी अब तक लापता छह कामगारों को खोजने में सफल नहीं हुए हैं। अत: बचाव अभियान चलाने के लिए दूसरे राज्यों से विशेषज्ञों को बुलाया गया है।"
खदान में हुए विस्फोट की वजह से एसईसीएल को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान हुआ है। खदान में काम रोक दिया गया है और यहां उत्पादन कब तक शुरू होगा इसको लेकर अधिकारी भी असमंजस में हैं।
एसईसीएल के प्रवक्ता आलोक सिन्हा ने बताया, "खदान में प्रतिदिन 800 से 900 टन तक कोयले का उत्पादन होता है। यह कहना मुश्किल है कि उत्पादन कब तक शुरू होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications