महिलाओं के लिए तनाव में काम करना घातक
अध्ययन में पाया गया है कि काम का तनाव पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक नुकसान पहुंचाता है।
डेनमार्क में नर्सो पर किए गए एक अध्ययन में देखा गया कि 45 से 65 साल की उम्र वाली महिलाओं में पिछले 15 साल में काम की ज्यादा मांग के चलते उनके हृदय पर अधिक प्रभाव पड़ा।
जो व्यक्ति काम के दबाव से समायोजन कर लेते हैं उनकी तुलना में तनाव ग्रस्त लोगों में हृदय रोग की आशंका 50 फीसदी अधिक होती है।
रिपोर्ट के मुताबिक अगर काम का दबाव से 50 वर्षीय नर्सो के प्रभावित होने का जोखिम दोगुना रहा।
डेनमार्क के 'ग्लोस्ट्रप युनिवर्सिटी हॉस्पिटल' के अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि बुजुर्गो में दिल की बीमारी सामान्य बात होती है और इसके लिए उनकी जीवन शैली और तनाव जिम्मेदार होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications