कसाब को फांसी पर लटकाने की तमन्ना : मम्मू जल्लाद

मेरठ, 7 मई (आईएएनएस)। करीब दो दशक पहले पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी पर लटकाने वाले जल्लाद कल्लू सिंह के बेटे मम्मू सिंह मुंबई आतंकी हमले में फांसी की सजा पा चुके पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को फांसी पर लटकाना चाहते हैं।

मेरठ के केंद्रीय कारागार में जल्लाद के तौर पर तैनात मम्मू सिंह (65) उर्फ मम्मू जल्लाद ने शुक्रवार को आईएएनएस के कहा कि वह कसाब के लिए फांसी का फंदा तैयार कर उसे अपनी आंखों के सामने मरता देखना चाहते हैं।

शहर की शिवहरि कालोनी निवासी सिंह ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि कसाब को फांसी पर लटकाने के लिए सरकार उन्हें बुलावा भेजे।

सिंह ने कहा कि कसाब को अदालत से फांसी की सजा मिलने पर वह बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि उसे जल्द से जल्द फांसी पर लटका देना चाहिए। उसकी मौत सैकड़ों पाकिस्तानी आतंकवादियों के लिए एक सबक होगी और वे भारत में दहशतगर्दी फैलाने से पहले सौ बार सोचेंगे।

पिछले करीब 40 साल से मम्मू अपराधियों को फांसी पर लटकाने का काम कर रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में भी अपराधियों को फांसी पर लटका चुके हैं।

वह कहते हैं कि जल्लाद के पेशे में अपने अनुभव को देखते हुए उन्हें पूरी उम्मीद है कि कसाब को फांसी देने के लिए सरकार उन्हें ही बुलाएगी।

मम्मू को फांसी लगाने का पेशा विरासत में मिला है। उनके दादा अंग्रेजों के जमाने से फांसी लगाने का काम करते थे। उनकी मौत के बाद यह काम पिता कल्लू सिंह के हाथों में आया, जिन्होंने 1989 में इंदिरा गांधी के हत्यारों को फांसी पर लटकाया।

उनके बाद मम्मू ने यह काम संभाला। अब तक वह करीब 10 अपराधियों को फांसी पर लटका चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+