बस से कुचलकर युवक की मौत
नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में डीटीसी की बस के कुचलने से 23 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वह उस दौरान बस में सवार होने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली के तुखमीरपुर के रहने वाला विशाल चलती बस में सवार होने की कोशिश कर रहा था लेकिन फिसलने की वजह से वह बस के पहिए के नीचे आ गया। यह हादसा उत्तर पूर्व दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुआ।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "यह दुर्घटना सुबह करीब 9.15 पर हुई। विशाल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications