ढाका में दिए जाएंगे रबींद्र पुरस्कार
ये पुरस्कार बांग्लादेश के सर्वोच्च सांस्कृतिक निकाय बांग्ला अकादमी की ओर से दिए जाते हैं। समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के मुताबिक टैगोर की 149वीं जयंती पर उनकी कलात्मक विरासत को आगे बढ़ाने और उन पर किए गए शोधकार्य के लिए ये पुरस्कार दिए जाएंगे।
बांग्लादेश रबींद्र संगीत शिल्पी संगस्था के अध्यक्ष शराफी को रबींद्र संगीत के प्रचार-प्रसार व संरक्षण के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। छायानौत की अध्यक्ष संजीदा खातून को टैगोर के गीतों पर किए गए शोध के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications