'कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप हो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष'

भोपाल, 7 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही नेताओं के स्वर मुखर होने लगे हैं। जनजातीय नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने तो कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप अध्यक्ष चुने जाने की पैरवी करते हुए कहा है कि वह यह बात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने भी रखेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलस्ते ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के चयन में कार्यकर्ताओं की भावना का ध्यान रखा जाना जरूरी है, जो पार्टी की ताकत हैं। उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को चुनाव से पहले वह अपने पक्ष को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने रखेंगे।

गौरतलब है कि पार्टी में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर आम सहमति बनाने की कोशिशें चल रही हैं। इन कोशिशों के बीच कुलस्ते द्वारा चुनाव से एक दिन पहले कार्यकर्ताओं की भावना का जिक्र करने से असमंजस की स्थिति बन गई है।

अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर कुलस्ते ने कहा कि यह पार्टी को तय करना है। उनका मानना है कि यह वर्ग भी पार्टी के साथ है और पार्टी के इस दिशा में भी ध्यान देने की जरूरत है।

कुलस्ते ने खुद चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने अपना पक्ष रखने के बाद ही वह तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+