जाति-आधारित जनगणना पर फैसला जल्द: प्रधानमंत्री
लोकसभा में इस मुद्दे पर हुई बहस के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बारे में केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही फैसला करेगा।
केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर जाति-आधारित जनगणना कराने का दबाव बन रहा था और प्रधानमंत्री का यह बयान इसी संदर्भ में आया है।
इस तरह की जनगणना कराए जाने की पैरवी कर रहे सांसदों का तर्क है कि इससे कल्याणकारी कदम उठाने में सरकार को मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री के बयान के बाद विपक्षी सांसदों ने उनको धन्यवाद दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications