ब्रिटिश चुनाव : भारतीय मूल के वीरेंद्र शर्मा जीते
लेबर पार्टी के उम्मीदवार शर्मा को कुल 22,024 मत मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी गुरचरण सिंह को 12,733 मत हासिल हुए। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के निगेल बखाई तीसरे स्थान पर रहे। बीबीसी के अनुसार इस सीट पर भारतीय मूल के कुछ अन्य उम्मीदवारों को भी हार का सामना करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि एलिंग साउथहॉल सीट से शर्मा 19 जुलाई, 2007 को हुए उपचुनाव में पहली बार जीते थे। इस सीट पर लेबर सांसद पियारा खाबरा के निधन के बाद उपचुनाव हुआ था।
भारत में पैदा हुए शर्मा अंग्रेजी के अलावा फर्राटेदार पंजाबी, ऊर्दू और हिंदी भी बोल लेते हैं। वह 1968 में भारत से ब्रिटेन आए थे और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर बस कंडक्टर की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications