परमाणु दायित्व विधेयक संसद में पेश
भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने सदन को बताया, "यह संविधान के अनुच्छेदों के विपरीत है। यह गैर कानूनी और असंवैधानिक है।" सिन्हा ने सरकार पर अमेरिकी दबाव में काम करने का आरोप लगाया।
मार्च में संसद के बजट सत्र के पहले चरण में विपक्ष के रवैये को देखते हुए सरकार ने इस विधेयक को पेश करना टाल दिया था।
इस कानून का पारित होना उन गिने-चुने आखिरी कदमों में शुमार है जिन्हें पूरा किया जाना भारत-अमेरिका के बीच संपन्न 1-2-3 असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को लागू करने के लिए अनिवार्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications