अमेरिका ने माओवादियों से हड़ताल समाप्त करने को कहा

दक्षिण व मध्य एशियाई मामलों के सहायक अमेरिकी विदेश मंत्री रॉबर्ट ओ. ब्लैक ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा, "नेपाल में माओवादियों की हड़ताल से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और खतरनाक टकराव की आशंका बढ़ती जा रही है।"

ब्लैक ने कहा कि हम मोओवादियों से हड़ताल समाप्त करने या इसे स्थगित करने का आग्रह करते हैं जिससे लोगों की कठिनाइयां कम हो सकें।

नेपाल में गुरुवार को माओवादी समर्थकों और आम लोगों द्वारा हड़ताल का विरोध किए जाने की वजह से कई जगहों पर हिंसा हुई। हिंसा को देखते हुए सरकार ने काठमांडू के तीन बाहरी तनावग्रस्त जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है।

ब्लैक ने कहा, "इस समस्या का उचित हल राजनीतिक वार्ता के तहत ही निकल सकता है। हम नेपाल के सभी राजनीतिक नेताओं से नए संविधान को पूरा करने में आ रहे अवरोध को दूर कर शांति समझौते को लागू करने की अपील करते हैं।"

यद्यपि, माओवादियों की यह अनिश्चित कालीन हड़ताल शुक्रवार को लगातार छठवें दिन भी जारी रही। परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर हड़ताल का असर पड़ा। हड़ताल की वजह से दुकानें और शिक्षण संस्थाएं बंद रहे।

माओवादियों के अनुसार प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के इस्तीफे तक यह हड़ताल जारी रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+