कंजरवेटिव को बढ़त, लेबर को भारी नुकसान (लीड-3)

बीबीसी के मुताबिक अब तक कुल 605 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इनमें 287 सीटें कंजरवेटिव के खाते में गई हैं। दूसरी ओर लेबर पार्टी 241 सीटें जीत चुकी है। लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के 51 उम्मीदवार अब तक निर्वाचित घोषित किए जा चुके हैं। अन्य के खाते में भी 18 सीटें गई हैं। कुछ दूसरे छोटे दलों ने भी नौ सीटों पर कब्जा जमाया है।

वैसे मतगणना आरंभ होने से पहले सर्वेक्षण में स्पष्ट तौर खंडित जनादेश की बात कही गई थी। इस स्थिति में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता निक क्लेग 'किंगमेकर' की भूमिका निभा सकते हैं। स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के अनुसार क्लेग लेबर पार्टी या फिर कंजरवेटिव दोनों के साथ जा सकते हैं। इसके बदले में वह अपने और वरिष्ठ साथियों के लिए मंत्रिमंडल में स्थान ले सकते हैं। उनके पास एक विकल्प सरकार में शामिल न होते हुए भी सबसे बड़ी पार्टी को बाहर से समर्थन करने का है।

त्रिशंकु संसद की संभावना और लेबर पार्टी के पिछड़ने के बावजूद प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन ने सरकार के गठन की संभावना जताई है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ब्राउन ने शुक्रवार को कहा, "चुनाव के नतीजों के बारे में अभी कुछ नहीं पता। परंतु ब्रिटेन में एक मजबूत और स्थिर सरकार के गठन में भूमिका निभाना मेरा फर्ज है।"

प्रधानमंत्री के निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के सूत्रों ने बताया कि खंडित जनादेश की स्थिति में ब्राउन गठबंधन सरकार के गठन का प्रयास कर सकते हैं। उनकी पार्टी लिबरल डेमोक्रेट से हाथ मिलाने का संकेत भी दे चुकी है। लिबरल डेमोक्रेट के साथ गठबंधन से जुड़े सवाल पर लेबर पार्टी के चुनाव निदेशक लॉर्ड मैंडेल्सन ने कहा, "देश में मजबूत एवं स्थिर सरकार के गठन का प्रयास करने में मुझे सैद्धांतिक रूप से कोई समस्या नहीं है।"

उधर, शुरुआती नतीजों और चुनाव सर्वेक्षण से उत्साहित मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के नेता डेविड कैमरन ने कहा कि सत्तारुढ़ लेबर पार्टी अब बहुमत गवां चुकी है। कैमरन ने कहा, "अब स्पष्ट हो चुका है कि देश बदलाव चाहता है। यह बदलाव नए नेतृत्व के लिए है। हम इस नेतृत्व को प्रदान करने के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं।"

चुनाव बाद किए गए इस सर्वेक्षण में कुल 18,000 मतदाताओं से उनकी राय ली गई। इसके बाद यह नतीजा निकाला गया कि प्रधानमंत्री गॉर्डन ब्राउन की नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को महज 255 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह कि उसे 100 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

दूसरी ओर कैमरन की अगुवाई वाली मुख्य विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी को 307 सीटें मिलने का अनुमान है। यह जादुई आंकड़े 326 से 19 कम है। लिरबल डेमोक्रेटिक पार्टी को सिर्फ 59 सीटें ही मिलने की संभावना जताई गई है जो उसकी उम्मीदों से बेहद कम है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+