बांग्लादेश में विपक्षी नेताओं की हत्या की साजिश का आरोप
स्थानीय समाचार पत्र डेली स्टार के मुताबिक मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी ) के वरिष्ठ नेता सलाउद्दीन कादर चौधरी ने अपनी और अन्य नेताओं की हत्या की कथित साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है।
चौधरी ने अखबार को बताया, "दो दिनों पहले मुझे दो पश्चिमी देशों के दूतावासों द्वारा हत्या की साजिश रचे जाने के प्रति सचेत किया गया है। प्रधानमंत्री और भारत सरकार के बीच हाल ही में वांछित अपराधियों को एक दूसरे को सौंपने का समझौता हुआ है।"
चौधरी ने आगे बताया कि दूतावासों ने मुझे सतर्क रहने को कहा है। बांग्लादेश को सौंपे जाने वाले वांछित अपराधियों के नामों की घोषणा नहीं की जाएगी। इन अपराधियों को मेरी पार्टी के नेताओं और मेरी हत्या के लिए लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि जनवरी में प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे के समय अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए दोनों देशों के बीच कैदियों के आदान-प्रदान का समझौता किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications