मतगणना से पहले ब्राउन ने उठाया स्टू का लुत्फ
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एडिनबर्ग के निकट किर्ककैडली स्थित ब्राउन के आवास पर सारा ने स्टू बनाया। ब्राउन दंपति ने इस पकवान का लुत्फ उठाने के बाद आराम किया और फिर मतगणना के लिए गुरुवार देर रात घर से निकले।
उल्लेखनीय है कि चुनाव बाद आए सर्वेक्षण के अनुसार ब्राउन की नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को महज 255 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह कि उसे 100 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications