अनंत की टिप्पणी पर सुषमा ने मांगी माफी

स्वराज ने कहा, 'बुधवार को जो कुछ हुआ, मैं उसके विवरण में नहीं जाना चाहती। मेरे सहयोगी ने कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मैं उसके लिए क्षमा मांगती हूं।' लोकसभा में बुधवार को जाति आधारित जनगणना पर चर्चा के दौरान अनंत कुमार ने लालू प्रसाद से पूछा था कि वह पाकिस्तान में हैं या भारत में। उन्होंने कुछ असंसदीय शब्दों का प्रयोग भी किया। बाद में इन शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया।
इसके बाद राजद और समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। अनंत कुमार ने माफी मांगने से इंकार कर दिया और कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा।












Click it and Unblock the Notifications