नाइजीरिया के राष्ट्रपति का निधन

नाइजीरिया के राष्ट्रपित का निधन
नाइजीरिया के सरकारी टीवी के मुताबिक़ राष्ट्रपति उमारु यार'दुआ की 58 साल की आयु में राजधानी आबुजा स्थित राष्ट्रपति निवास में बुधवार को मौत हो गई.

राष्ट्रपति के सहयोगी और देश के सूचना मंत्री ने उनके मौत की पुष्टि की है. साल 2007 में राष्ट्रपति बनने वाले यार'दुआ पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. नाइजीरिया के सरकारी टीवी चैनल ने अपने सामान्य कार्यक्रम को बीच में ही रोककर एक संक्षिप्त बयान प्रसारित कर यह ख़बर दी.

टीवी पर प्रस्तुतकर्ता ने कहा, ''राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों के कमांडर इन चीफ़ उमारु यार'दुआ का राष्ट्रपति निवास में कुछ घंटे पहले निधन हो गया है.''

राष्ट्रीय शोक

राष्ट्रपति के निधन के बाद सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. यार'दुआ को गुरुवार को दफ़नाया जाएगा. खबरों में बताया गया है कि फ़रवरी में कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभालने वाले उप राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन बाद में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे.

उमारु यार'दुआ को देश के उत्तर में उनके गृह राज्य कटसिना में गुरुवार को दफ़नाया जाएगा. जोनाथन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस ख़बर से कार्यवाहक राष्ट्रपति को गहरा दुख और सदमा पहुँचा है.

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा समते दुनिया के कई अन्य नेताओं ने नाइजीरियाई राष्ट्रपति के निधन पर दुख जताया है. राष्ट्रपति ओबामा ने यार'दुआ की शालीनता, अखंडता और उनकी सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की तारीफ़ की है.

पिछले साल नवंबर में यारादुआ को सऊदी अरब के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू के अलावा उनके बारे में कोई खबर नहीं मिली थी.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+