मौत से पहले निरुपमा का आखिरी एसएमएस
निरुपमा ने इस मैसेज में प्रियभांशु से धैर्य रखने व जल्दबाजी में आकर कोई गलत कदम न उठाने की भी बात लिखी थी। यह एसएमएस हत्या से पहले सुबह के समय बजे भेजा गया था। इस एसएमएस में निरुपमा ने वापस दिल्ली आने के लिए अपनी एक सहेली से बात होने का भी जिक्र किया है।
दिल्ली आना चाहती थी निरुपमा
इस मैसेज में निरुपमा ने लिखा था, 'मैं वापस आने की कोशिश कर रही हूं। तुम पेसेंश रखो और मेरे कहे बिना कोई एक्सट्रीम स्टेप नहीं उठाना। मेरी अंकिता से बात हुई है। तुम अपने आप को कुछ मत करना।" इस मैसेज को पढ़कर समझ में आता है कि निरुपमा पर घरवालों की तरफ से दिल्ली वापस ना जाने का दबाव बनाया जा रहा था।
जांच के घेरे में मेडिकल टीम
निरुपमा पाठक के हत्याकांड में उनके शव का पोस्टमार्टम करने वाली डाक्टरों की टीम भी जांच के घेरे में आ चुकी है। कोडरमा के एसपी क्रांति कुमार ने निरुपमा के शव के पोस्टमार्टम के लिए गठित मेडिकल टीम के क्रियाकलापों पर आपत्ति जताई थी।
सिविल सर्जन डा. पी मोहन ने भी स्वीकार किया कि मेडिकल बोर्ड से लापरवाही हुई है औऱ इस मामले में उन्होंने बुधवार को शव के पोस्टमार्टम के लिए गठित मेडिकल टीम में शामिल चिकित्सक डा. शिव कुमार, डा. आशीष कुमार और डा. केपी सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है।
निरुपमा हत्याकांड से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
स्पष्टीकरण दो बिंदुओं पर मांगा गया है। पहला यह कि उनके लिखित आदेश के बावजूद मृतका का विसरा सुरक्षित क्यों नहीं रखा गया और दूसरा यह कि रिपोर्ट में निरुपमा की मौत के समय का उल्लेख क्यों किया गया। निरुपमा पाठक की मौत के मामले में गुरुवार को पुलिस उनके प्रेमी प्रियभांशु रंजन से पूछताछ करेगी।













Click it and Unblock the Notifications