राजाजी पार्क मामले में रमेश की सफाई
नई
दिल्ली। वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री जयराम रमेश ने बुधवार को लोकसभा में सफाई दी कि उत्तराखण्ड के राजाजी नेशनल पार्क में कुंभ मेले के दौरान तकरीबन 300 विदेशी पर्यटक घुस गए थे। id="toptextpromo">ये
पर्यटक वहां रहने के लिए अस्थाई तौर पर शिविर बना रहे थे। जयराम रमेश ने कहा कि विदेशी पर्यटक गैरकानूनी रुप खाली पार्क में घुसे थे। बाद में उन्हें बताया गया कि देश के कानून के मुताबिक नेशनल पार्क में प्रवेश प्रतिबंधित है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उन्होंने
कहा,"हरिद्वार में कुंभ मेले के दौरान पार्क के संवेदनशील इलाके में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी गश्ती की गई। इसके बाद विदेशियों को 200 वर्ग फुट जमीन मुहैया कराई गई, जहां उन लोगों ने खुद ही तम्बू डालकर अपना शिविर तैयार किया।" गौरतलब है कि राष्ट्रीय उद्यान में वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत शिविर लगाना प्रतिबंधित है।











Click it and Unblock the Notifications