दिल्ली रेडियोधर्मी पदार्थ से मुक्त
एईआरबी के विशेषज्ञ सभी 16 रेडियोधर्मी पेंसिलों को खोज निकालने में सफल रहे थे। दिल्ली में एक कबाड़ की दुकान में विकिरण के फैलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "प्रभावित इलाके की छानबीन के बाद अब कहीं भी रेडियोधर्मी पदार्थ नहीं है।"
अधिकारी ने बताया, "एईआरबी मुंबई और दिल्ली की एक टीम ने गत चार अप्रैल को रेडियोधर्मी पदार्थ का मुख्य स्रोत मायापुरी में एक कबाड़ व्यापारी की दुकान में पाया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications