इराक में मौलवी समेत 7 की हत्या (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक बंदूकधारी ने मोसुल शहर के सर्ज खाना बाजार में एक पुलिसकर्मी और एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी।
एक अन्य घटना में मोसुल के निकटवर्ती शहर तेलाफर में एक अन्य बंदूकधारी ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मोसुल के अल-बाज इलाके से सुरक्षाकर्मियों ने 20 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है।
अल-याकेन एजेंसी के मुताबिक बगदाद में बुधवार सुबह धार्मिक विद्वानों की इराकी परिषद के उपाध्यक्ष की आतंकवादियों ने हत्या कर दी।
अल-अमेरिया जिले में सुन्नी समुदाय के मौलवी एब्देलगालेल अल-फहवादी की एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनके दो साथी और एक रिश्तेदार की भी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications