अमेरिका के पास 5,113 परमाणु हथियार

Missile
वाशिंगटन। अमेरिका ने सोमवार को पहली बार परमाणु हथियारों के अपने जखीरे का खुलासा किया। इसके मुताबिक उसके पास 5,113 परमाणु हथियार हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पहले काफी गोपनीय रखे जाने वाले परमाणु हथियारों की संख्या को इसलिए जारी किया गया है क्योंकि राष्ट्रपति बराक ओबामा अन्य देशों को अपनी परमाणु गतिविधियों के लिए अधिक पारदर्शी तरीका अपनाने को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि वर्ष 1967 से अमेरिकी परमाणु हथियारों के जखीरे में 84 प्रतिशत की कटौती हो चुकी है। उस समय अमेरिका के पास 31,255 परमाणु हथियार थे।

देश- दुनिया की बाकी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
अमेरिका के परमाणु जखीरे में सक्रिय और निष्क्रिय दोनों तरह के परमाणु हथियार शामिल हैं। सक्रिय परमाणु हथियार उपयोग के लिए तैयार होते हैं या उनकी काफी कम समय के भीतर तैनाती हो सकती है। निष्क्रिय परमाणु हथियार भंडारों में रखे गए होते हैं और ट्रिटियम को उनसे अलग कर दिया जाता है।

अमेरिका को उम्मीद है कि उसका यह कदम परमाणु हथियारों के मामले में चीन सहित पूरी दुनिया के सामने अधिक पारदर्शी तरीका अपनाने के लिए एक उदाहरण होगा। अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने वर्ष 1994 से 2009 के दौरान 8,784 परमाणु हथियारों को नष्ट किया।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के एक परमाणु सम्मेलन में कहा था, "हमारे परमाणु हथियारों के जखीरे की पारदर्शिता के लिए पेंटागन उनकी संख्या जारी करेगा।" उन्होंने कहा कि परमाणु नि:शस्त्रीकरण की अमेरिकी प्रतिबद्धता पर शंका करने वालों के लिए यह एक सही संकेत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+