एसएसबी जवान ने खुद को गोली मारी
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र स्थित एसएसबी कैंप में तैनात कांस्टेबल हरीश गिरि (35) ने सोमवार शाम सेल्फ लोडेड रायफल (एलएलआर) से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सिरसिया थाने के उप-निरीक्षक मुन्ना राम ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि गिरि ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारी। उन्होंने कहा कि फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। राम ने बताया कि गिरि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का रहने वाला था।













Click it and Unblock the Notifications