न्यूयॉर्क पुलिस की हिरासत में संदिग्ध पाकिस्तानी

America Flag
न्यूयार्क/वाशिंगटन। न्यूयार्क में विफल आतंकवादी हमले की साजिश के मामले में पाकिस्तानी मूल के एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध कनेक्टिकट के आसपास का रहने वाला है उसकी पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

संदिग्ध पाकिस्तानी

मामले की जांच में पुलिस को कुछ ऐसे सुबूत मिले हैं जिससे कार मालिक शक के घेरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि यह आदमी पाकिस्तानी मूल का है। लेकिन इस आदमी के शक के घेरे में आने की वजह इसका पाकिस्तानी मूल का होना नहीं बल्कि अन्य सुबूत हैं जो ये जाहिर कर रहे हैं इस आदमी की भूमिका संदिग्ध है। पाकिस्तानी मूल के इस अमेरिकी नागरिक का नाम अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स" के अनुसार हाल ही में यह शख्स पाकिस्तान से लौटा था। इस वाहन को बीते तीन हफ्तों के भीतर इस शख्स ने ब्रीजपोर्ट से खरीदा था। यह भी कहा जा रहा है कि इस वाहन को नकद पैसे देकर खरीदा गया था। इसके लिए औपचारिक कागजी प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी।

मुस्तैद जांच एजेंसी

अमेरिका की जांच एजेंसी 'संयुक्त आतंकवाद निरोधक कार्यबल" के काम संभालने के बाद उसने ये महत्वपूर्ण सूचनाएं खोज निकालीं। स्थानीय मीडिया ने खुफिया अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि इस साजिश के तार विदेशी संगठनों से जुड़े होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वेयर के निकट जिस वाहन 'निसान पाथफाइंडर" में बम रखा हुआ था, वह वाहन इसी व्यक्ति का है। न्यूयार्क के मशहूर टाइम्स स्क्वेयर के पास खड़े एक वाहन से शनिवार रात बम बरामद किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+