बयान बदलने पर निरुपमा की मां गिरफ्तार

Nirupama Pathak
नई दिल्ली। निरुपमा पाठक हत्याकांड में सोमवार को पुलिस ने उनकी मां को गिरफ्तार कर 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने निरुपमा के पिता और भाई को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।

मगर उन्हें हिदायत दी गई है कि वो पुलिस को सूचित किए बिना शहर से बाहर ना जाएं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में झारखण्ड पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

बार- बार बदलते बयान

निरुपमा के माता-पिता के लगातार बयान बदलने की वजह से पुलिस को संदेह है कि उनकी हत्या हुई है। कोडरमा के पुलिस अधीक्षक जी. क्रांति कुमार ने इस बारे में कहा कि "यह गिरफ्तारी सबूतों के आधार पर हुई है। हम निरुपमा के पिता और भाई से पूछताछ कर रहे हैं।"

कुमार ने कहा, "निरुपमा के माता- पिता लगातार बयान बदल रहे हैं। पहले उनकी मां ने कहा कि करंट लगने से निरुपमा की मौत हुई। बाद में उन लोगों ने एक सुसाइड नोट पेश किया और कहा कि उसने पंखे में लटकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार निरुपमा की हत्या दम घुटने से हुई थी, साथ ही वह 10-12 हफ्ते की गर्भवती भी थी।"

पढ़ें: निरुपमा पाठक हत्याकांड से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरतलब है कि निरूपमा 29 अप्रैल को झारखण्ड के कोडरमा स्थित अपने आवास में संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत पाई गईं थीं। निरुपमा के परिवार वालों का कहना है कि निरुपमा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्मार्टम रिपोर्ट के आ जाने के बाद से यह बात पुख्ता हो चुकी है कि निरुपमा की हत्या की गई है। निरुपमा के दोस्त दोषियों के लिए सख्त सजा की अपील कर रहे हैं।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई

निरुपमा की मौत मामले में उनके लगभग 50 दोस्तों ने सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास से मुलाकात की। आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा, "निरुपमा की मौत के मामले में हमने कोडरमा जिला पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।" उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+