गूगल ने किया बंप टॉप का अधिग्रहण
टच-स्क्रीन सॉफ्टवेयर
केवल तीन साल पहले गठित हुई बंप टॉप टच-स्क्रीन सॉफ्टवेयर की प्रमुख कंपनी है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए एक ही समय में एक मल्टीपल टच-स्क्रीन पर कई उंगलियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही तस्वीरों, दस्तावेजों और वीडियो को अधिक बेहतर ढंग से व्यवस्थित किया जा सकता है। इसके जरिए कई यूजर्स कंप्यूटर स्क्रीन पर एक साथ काम कर सकते हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि गूगल इस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किस तरह से करेगा लेकिन ऐसा लगता है कि वह अपने विशेष स्मार्टफोन्स में टच-स्क्रीन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगा।
एप्पल को टक्कर
गूगल इस तकनीक में अपना दखल रख कर मोबाइल फोन बाजार में एप्पल के बहुचर्चित आईफोन और आईपैज को टक्कर दे सकती है। एप्पल भी टच-स्क्रीन टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करती है। बंप टॉप सात मई के बाद अपने सॉफ्टेवेयर की स्वतंत्र बिक्री नहीं कर सकेगी। एप्पल को टक्कर देने की दिशा में गूगल ने एक महीने के अंदर बंप टॉप को खरीदकर इस तरह का पांचवा समझौता किया है।













Click it and Unblock the Notifications