पूछताछ के दौरान चुप रही निरुपमा की मां

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक जी.क्रांति कुमार ने कहा, "सुधा पाठक ने कुछ भी खुलासा नहीं किया लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि वह काफी कुछ जानती हैं।"
निरुपमा हत्यकांड से संबंधित अन्य खबरें यहां पढ़ें
गौरतलब है कि झारखण्ड के कोडरमा स्थित अपने आवास में 29 अप्रैल को निरुपमा मृत पाई गई थीं। इस बात की आशंका है कि उनकी हत्या की गई थी। निरुपमा दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान में (2008-09 ) की छात्रा रही चुकी हैं और दिल्ली में बिजनेस स्टैंडर्ड में कार्यरत थीं।
वह 19 अप्रैल को कोडरमा आई थी और उन्हें 28 अप्रैल को दिल्ली लौटना था। कहा जा रहा है कि निरुपमा के प्रेम संबंध से उसके अभिभावक नाराज थे इसलिए उन्हें 'इज्जत के नाम पर हत्या' का शिकार होनी पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications