निरुपमा हत्याकांड: महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय दैनिक बिजनेस स्टैंडर्ड की पत्रकार निरुपमा पाठक की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखण्ड पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
पढ़ें: निरुपमा पाठक के मां-बाप से पूछताछ शुरू
इस बारे में आयोग की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा, "निरुपमा की मौत के मामले में हमने कोडरमा जिला पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। " उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए ताकि हत्या के इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।
गौरतलब है कि झारखण्ड के कोडरमा स्थित अपने आवास में 29 अप्रैल को निरुपमा मृत पाई गई थीं। इस बात की आशंका है कि परिवार वालों ने उनकी हत्या थी क्योंकि वो एक विजातीय लड़के (प्रियभांशु रंजन) से प्रेम विवाह करना चाहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications