उत्तर प्रदेश : राजा भैया के काफिले ने 2 की जान ली
प्राप्त करें - ईमेल पर ताज़ा खबरें
पुलिस के मुताबिक यह हादसा सोमवार की दोपहर इलाहाबाद-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित अरखा गांव के पास हुआ। प्रतापगढ़ के कुंडा सीट से विधायक राजा भैया के कारों के काफिले में सबसे पीछे की ओर चल रही एक कार अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई।
हादसे में साइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रायबरेली पुलिस ने बताया कि हादसे में स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार (30) और उसकी बहन मीना (25) की मौत हो गई। राम ने कहा कि साइकिल को टक्कर मारने के बाद कार एक पेड़ से जा टकराई। कार के पेड़ से टकराने की वजह से चालक दिनेश कुमार सहित कार में बैठे अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि राजा भैया उस कार में सवार नहीं थे। कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications