कथित लश्कर आतंकी से सैटेलाइट फोन बरामद
श्रीनगर। शनिवार को गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के पास से पुलिस ने एक सैटैलाइट फोन बरामद किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के अन्य आतंकवादी भी इस आतंकवादी के संपर्क में थे। पुलिस पूछताछ में आतंकी ने स्वीकारा है कि वह दिल्ली में आतंकी हमले की योजना बनाने वाले लश्कर के दस्ते से जुड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया, "महाराजगंज का रहने वाला 'उमर जारगर' लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी है। उसे पुराने शहर में पत्थरबाजी करने के आरोपी में गिरफ्तार किया गया है।" अधिकारी ने बताया, "वह हथियार और विस्फोटक लेकर दिल्ली जाने वाला था लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आतंकी ने बताया कि वह ई-मेल के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच संपर्क बनाए रहता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह हथियार और विस्फोटक लेकर दिल्ली जाने वाला था लेकिन पथराव करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आतंकी के बयान के आधार पर उसके अन्य साथियों की खोज कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications