बिहार: नक्सलियों के हमले में 4 जवान शहीद
पटना। बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के टंडवा बाजार के समीप सोमवार को नक्सली हमले में बिहार सैन्य बल (बीएमपी) के चार जवान शहीद हो गए।
नक्सलियों से संबंधित अन्य खबरें पढ़ें
पुलिस के अनुसार बीएमपी और जिला पुलिस बल के जवान सोमवार को गश्त पर थे। तभी टंडवा बाजार के समीप भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने अत्याधुनिक हथियार से उन पर गोलीबारी आरंभ कर दी। अचानक हुए इस हमले में बीएमपी के चार जवान घटनास्थल पर शहीद हो गए।
औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हमले में कुछ जवान घायल भी हुए हैं। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में नक्सलियों के खिलाफ छापामारी तेज कर दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications