पूर्व सांसद पप्पू यादव की जमानत रद्द (लीड-1)
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता और विधायक अजीत सरकार हत्याकांड में पप्पू यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में फरवरी 2009 में पटना उच्च न्यायालय ने यादव को जमानत दे दी थी।
यादव बिहार के मधेपुरा और पूर्णिया जिले से सांसद रह चुके हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश बी.एम.श्रीवास्तव ने 14 फरवरी 2008 को पप्पू यादव, पूर्व विधायक राजन तिवारी और अनिल यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
उल्लेखनीय है कि विधायक सरकार और यादव के बीच लंबे समय विवाद चल रहा था। बिहार के पूर्णिया शहर में सरकार की 14 जून 1998 को गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड की सुनवाई वर्ष 2002 से आरंभ हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications