2जी स्पेक्ट्रम विवाद : लोकसभा 2 बजे तक स्थगित (लीड-2)

प्रश्नकाल आरंभ होते ही 10वीं लोकसभा के सदस्य ए. जयमोहन के निधन पर सदन में शोक जताए जाने के बाद जैसे ही लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने प्रश्न पूछने के लिए दीपा दासमुंशी का नाम पुकारा वैसे ही भाजपा, एआईएडीएमके, समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्य अपने स्थानों पर खड़े हो गए और अपनी-अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे।

हंगामे व शोरगुल के बीच दासमुंशी ने अपना सवाल पूछा। इस बीच भाजपा और अन्नाद्रमुक के सदस्य अध्यक्ष के आसन के समीप आ गए और राजा के इस्तीफे की मांग करने लगे। ये सदस्य 2जी स्पेक्ट्रम विवाद पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बयान की भी मांग कर रहे थे।

उधर, सपा व राजद के सदस्य दलितों व अल्पसंख्यकों को आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए हंगामा कर रहे थे।

हंगामा और शोरगुल के बीच ही ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन ने दासमुंशी के सवाल का जवाब दिया। जैसे ही उनका जवाब खत्म हुआ लोकसभाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले उन्होंने सदस्यों से प्रश्न काल सुचारू रूप से चलने देने और अपनी बात शून्यकाल में रखने का बार-बार आग्रह किया।

दोपहर 12 बजे दोबारा सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा जारी रखा। हंगामा जारी देख सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

उधर, राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर हुए जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले 15 मिनट के लिए और फिर उसके बाद यह सिलसिला जारी रहने के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा आरंभ होने के बाद भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12.27 पर 10 मिनट के लिए 12.37 तक स्थगित कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि विपक्ष ने राजा पर 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में वित्तीय अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+