अमेरिका में तेल उत्खनन रोकने की चेतावनी
कैनबरा, 3 मई (आईएएनएस)। मेक्सिको की खाड़ी में हो रहे तेल रिसाव के मद्देनजर आस्ट्रेलिया के एक हरित ऊर्जा विशेषज्ञ ने अमेरिका को तेल का उत्खनन रोकने की चेतावनी दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अमेरिकी नीतियों के जानकार टॉड ग्लास ने कहा कि कांग्रेस में ऊर्जा से जुड़े कई विधेयक आए लेकिन इनमें रिसाव को तवज्जो नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि रिसाव की घटना से उत्खनन पर बुरा असर पड़ सकता है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को 'ब्रिटिश पेट्रोलियम' (बीपी) के एक तेल कुंए में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ था जिसके बाद से वहां तेल का रिसाव हो रहा है। विस्फोट में 11 कामगारों की मौत हो गई थी। वहां रोजाना 210,000 गैलन कच्चे तेल का उत्खनन होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications